{"_id":"126-87278","slug":"Faizabad-87278-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए मांगी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए मांगी फोर्स
Faizabad
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। दुर्गा पूजा, प्रतिमा विसर्जन व बकरीद निपटाने के बाद पुलिस के सामने अब परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा मेला और मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने की चुनौती है। इसके लिए विभागीय स्तर पर रणनीति तैयार करके सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर खाका खींचा जा रहा है।
धनतेरस को लेकर बाजार सज गए हैं। लोग दीपावली की तैयारी में जुटे हैं। इसके चंद दिन बाद मोहर्रम है। जिसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से ताजियों का जुलूस निकलेगा। वहीं परिक्रमा मार्ग चौराहा के पास स्थित करबला पर ताजियों को दफन किया जाएगा। इसी बीच अयोध्या में ऐतिहासिक पांच कोसी व चौदह कोसी परिक्रमा तथा कार्तिक पूर्णिमा मेला भी होगा। परिक्रमा में बड़ी संख्या लोगों की भागीदारी होती है और पुलिस को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ते हैं। अयोध्या के कार्तिक पूर्णिमा मेला तथा परिक्रमा के लिए तो परिक्षेत्र ही नहीं शासन स्तर पर भी भारी फोर्स मांगी जाती है। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए खाका खींचा जा रहा है। अधिकारियों की ओर से स्थलीय निरीक्षण के साथ ही पुरानी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जा रहा है। एसपी सिटी ने शनिवार को मातहतों के साथ मोहर्रम के जुलूस मार्ग तथा करबला का निरीक्षण किया है। अयोध्या के कार्तिक पूर्णिमा मेला तथा परिक्रमा को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।
अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा मेला की सुरक्षा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी आरएस गौतम ने शनिवार को बताया कि आमजन तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए जन सहयोग का दायरा बढ़ाया जा रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से लगातार बैठकें पर फीडबैक लिया जा रहा है और सहयोग की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी। जनपद को पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। फिलहाल धनतेरस को लेकर रूट डायवर्जन तथा ड्यूटी आवंटन की कवायद को फाइनल टच दिया जा रहा है।