{"_id":"126-87160","slug":"Faizabad-87160-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा और अमेठी बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा और अमेठी बना चैंपियन
Faizabad
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्टूडेंट एमिनिटी सेंटर में चल रही अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता गुरुवार को समाप्त हो गई। फाइनल मुकाबले के पुरुष वर्ग में नंदिनीनगर पीजी कॉलेज गोंडा और महिला वर्ग में आरआरपीजी कॉलेज अमेठी विजेता बना। प्रतियोगिता के समापन पर कुलपति प्रो. जीसी जायसवाल ने विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए प्रतिभाग करने वाली टीमों का भी हौसला बढ़ाया।इससे पहले पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में नंदिनीनगर पीजी कॉलेज गोंडा ने कड़े मुकाबले में शिव सावित्री पीजी कॉलेज रुदौली को 30-22 व 30-29 के अंतर से पराजित किया। वहीं महिला वर्ग के मैच में आरआरपीजी कॉलेज अमेठी ने साकेत महाविद्यालय अयोध्या को सीधे सेटों में 30-12 व 30-19 के अंतर से हराया। फाइनल मैच के पुरुष वर्ग मेें नंदिनीनगर के अभय व अजय प्रताप सिंह तथा महिला वर्ग अमेठी की शिवांगी राजपूत व शालिनी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी टीमों को जिताया। क्रीड़ा प्रभारी आवासीय परिसर डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के बाद व्यक्तिगत चैलेंज मैच का आयोजन हुआ। इसमें प्रदर्शन के आधार पर अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागिता के लिए टीम का चयन हुआ। महिला टीम में शिवांगी राजपूत, शालिनी, जया झा, प्रेरणा शर्मा व सिम्पल मिश्रा का चयन किया गया तथा पुरुष टीम में अजय प्रताप सिंह, अभय कोटवाल, जयसिंह यादव, पवन कुमार, मनीष अग्रवाल, अंकुर स्टीफन व सचिन यादव का चयन हुआ। मैच में पर्यवेक्षक डॉ. जितेंद्र गुप्ता व डॉ. सुशील सिंह, तेजस्वी शुक्ला व डॉ. मुकेश वर्मा, मैच रेफरी भानुचंद्र अग्रवाल, रमेश यादव व अरविंद कुमार चौरसिया रहे।
विज्ञापन