{"_id":"126-87156","slug":"Faizabad-87156-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों से जिले में आ रहा मिलावटी खोवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों से जिले में आ रहा मिलावटी खोवा
Faizabad
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। दीपावली के लिए जिले भर में मिठाइयों की दुकानें सजने लगी हैं। इसके लिए पिछले पांच दिनोें के दौरान बस और ट्रांसपोर्ट के जरिए 20 क्विंटल से अधिक मिलावटी खोवा जिले में आ चुका है। खोवा के कारोबारी सेंथेटिक खोवा को एक कोल्ड स्टोर और दो आइस फैक्टरियों में छिपा कर रख रहे हैं।
दीपावली त्योहारों पर जिले में 50 क्विंटल से अधिक खोवा की खपत बढ़ जाती है। इसी के साथ मिलवाटी कारोबार से सेहत खराब करने का गोरखधंधा होता है। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक खोवा को लेकर विशेष अभियान नहीं चलता है, मगर खोवा की मिठाई की जांच के नमूने जरूर लिए जाते हैं। पिछले वित्तीय सत्र में लगभग ऐसे दो दर्जन मामलों में नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, मगर अभी रिपोर्ट नहीं आई है। किसी दुकानदार पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कोर्ट से इस साल जुलाई में पांच दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है। मुमताजनगर निवासी राजकुमार मौर्य की दुकान से लिए पनीर का नमूना फेल होने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लागया था। अयोध्या के स्वर्गद्वार मोहल्ला निवासी गोविंद प्रसाद की दुकान से पेड़ा और सौरभ स्वीट्स शृंगार हाट से मिल्ककेक का नमूना भी फेल आए थे, इन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था।