फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाटकुक्ड खाने से चार बच्चे बीमार

हाटकुक्ड खाने से चार बच्चे बीमार

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद/मसौधा। आंगनबाड़ी के बच्चों को हाटकुक्ड देने की व्यवस्था को लेकर पहले दिन ही सोमवार को भोजन के दूषित होने का मामला सामने आ गया। नगर क्षेत्र के मोदहा दक्षिण मोहल्ले के चार बच्चे एनजीओ का हाटकुक्ड खाकर बीमार हो गए। चारों बच्चों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बवाल की नौबत रही। विरोध कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने भोजन लेकर पहुंचे एनजीओ के लोगों के सामने घोषणा पत्र रखकर बवाल किया। आंगनबाड़ी संगठन सरकार से एनजीओ से हाटकुक्ड की व्यवस्था करने का विरोध कर रहा है। सोमवार को खोजनपुर, पहाड़गंज और बरवा में बवाल की नौबत बन गई। खोजनपुर में दो केंद्रों पर कार्यकर्त्री मंजुला मिश्रा और मंजू देवी के सेंटर पर भोजन करवाकर फोटो खिंचवाने के लिए विभाग के जिम्मेदार लोग पहुंचे थे। इसी तरह पहाड़गंज में सरोजिनी के सेंटर पर यही स्थिति रही। यहां भोजन लेकर पहुंचने पर विभाग के लोगों को विरोध का सामना करना पड़ा। यही स्थिति बरवा में भी रही। इन केंद्रों पर अभिभावक भी विरोध में शामिल हो गए। उनका कहना था कि भोजन ताजा यहीं बनना चाहिए। आधे-अधूरे कार्य के साथ विभाग के लोग इसे लागू होने की बात कहते हैं, लेकिन संगठन का कहना है कि भोजन कराने पहुंचने वाले लोगों को जिम्मेदारी संबंधी पहले से तैयार किया गया घोषणा पत्र भरने के लिए कहा गया। इस पर वह तैयार नहीं हुए। भोजन के बाद कोई बच्चा बीमार हो, तो इसकी जिम्मेदारी भी उन्हें ही लेनी होगी। अन्यथा भोजन नहीं लिया जाएगा। उधर, मोदहा दक्षिण मोहल्ले के चार बच्चे एनजीओ का हाटकुक्ड खाकर पहले दिन ही बीमार हो गए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने बच्चों को एक्यूट गैस्ट्रो इंटाइटिस बीमारी से पीड़ित बताया। इस बाबत जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट...
ये बच्चे हुए बीमार
1-अदिति (5) पुत्री श्यामलाल
2-आकाश (5) पुत्र घनश्याम
3-अखिल (साढ़े तीन) पुत्र शिवसागर
4- वंश (साढ़े पांच) पुत्र अमरनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed