{"_id":"126-84529","slug":"Faizabad-84529-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी की हत्या में देवर को दस साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी की हत्या में देवर को दस साल कैद
Faizabad
Updated Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। भाभी को लाठी से पीटकर मार डालने के मामले में अदालत ने देवर को दोषी पाते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। मामले में पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। फैसला अपर जिलाजज फरीदुल हक की अदालत से हुआ। मामला गांव इचौलिया का है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि इसी गांव के रहने वाले राधेराम व उसके भाई पिंटू ने भाभी रानी को संपत्ति बंटवारे के विवाद में मारा पीटा था। घायलावस्था में जिला चिकित्सालय में उसने दम तोड़ दिया। घटना में रानी के पेट में पल रहा पांच माह का बच्चा भी मर गया। मामले की रिपोर्ट मृतका के पति राम प्रीत मौर्य ने दोनों भाइयों के खिलाफ लिखाई थी। सुनवाई के बाद अदालत ने राधेराम को दोषी पाते हुए सजा दी।
विज्ञापन