{"_id":"126-83833","slug":"Faizabad-83833-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दीवार ढही दो बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दीवार ढही दो बहनों की मौत
Faizabad
Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद/रुदौली। बारिश से बुधवार को रुदौली तहसील के इटहा गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से दो मासूम बहनें उसके नीचे दब गईं। सूचना पर जब तक ग्रामीण दोनों को बाहर निकालते उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त दोनों बहनें दीवार के पास सो रहीं थीं। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
रुदौली तहसील के इटहा गांव में बुधवार को आशाराम गौतम की दो पुत्री संगीता (6) व काजल (4) करीब दस बजे अपनी मंड़ई में सोई थीं। इस दौरान पिता आशाराम खेत में काम करने के लिए चले गए। बारिश के चलते इसी दौरान मंडई की एक दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें दोनों बहने दीवार के मलबे के नीचे दब गईं। जानकारी पर लोग जब तक दोनों को बाहर निकालते मासूमों की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सैदपुर चौकी इंचार्ज केके सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी एसओ मवई को दी। इसके बाद सीओ संतोष कुमार सिंह व एसडीएम केके द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवारीजन को मदद का आश्वासन दिया है।