फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बारिश से दीवार ढही दो बहनों की मौत

बारिश से दीवार ढही दो बहनों की मौत

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद/रुदौली। बारिश से बुधवार को रुदौली तहसील के इटहा गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से दो मासूम बहनें उसके नीचे दब गईं। सूचना पर जब तक ग्रामीण दोनों को बाहर निकालते उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त दोनों बहनें दीवार के पास सो रहीं थीं। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रुदौली तहसील के इटहा गांव में बुधवार को आशाराम गौतम की दो पुत्री संगीता (6) व काजल (4) करीब दस बजे अपनी मंड़ई में सोई थीं। इस दौरान पिता आशाराम खेत में काम करने के लिए चले गए। बारिश के चलते इसी दौरान मंडई की एक दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें दोनों बहने दीवार के मलबे के नीचे दब गईं। जानकारी पर लोग जब तक दोनों को बाहर निकालते मासूमों की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सैदपुर चौकी इंचार्ज केके सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी एसओ मवई को दी। इसके बाद सीओ संतोष कुमार सिंह व एसडीएम केके द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवारीजन को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed