फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आंधी से जिले में तबाही

आंधी से जिले में तबाही

Fri, 18 Apr 2014 05:31 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Fri, 18 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद/रुदौली। अचानक आई आंधी में गुरुवार की शाम करीब छह बजे शहर और गांव तक भारी नुकसान हुआ है। किसानों की खेत व खलिहानों में काट कर रखी गेहूं की फसल आंधी में उड़ने से उन्हें तगड़ी चपत लगी है। इस दौरान कई स्थानों पर छप्पर भी उड़ गए। आंधी के पौन घंटे बाद बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। उधर, रुदौली तहसील में दीवार ढहने से उसमें दबकर एक बालिका की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी व बालिका घायल हो गई।
विज्ञापन

आंधी से शहर समेत कस्बों में कई स्थानों पर लगे फ्लैक्स और टिन खंभों से निकलकर दूर जा गिरे। खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल के साथ किसानों का भूसा भी उड़ गया। पौन घंटे तक चली आंधी में सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के अनुसार दस किमी. की गति से आई आंधी में किसानों की फसल को सर्वाधिक नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

रुदौली संवाददाता के अनुसार विचाला निवासी तीन लड़कियां शाम को शुजागंज बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रही थीं। शुजागंज-विचाला मार्ग स्थित कमरुद्दीन के फार्म हाउस की पक्की दीवार आंधी के चलते ढह गई और उधर से गुजर रहीं तीनों लड़कियां मलबे की चपेट में आ गईं। इसमें शीला (12) पुत्री बच्चू की मौत हो गई। घायल मनु (14) पुत्री मुख्तार अहमद व गिरीशा (12) पुत्री चंद्र कुमार को सीएचसी भिजवाया गया। एसडीएम केके द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed