{"_id":"126-77015","slug":"Faizabad-77015-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को जिंदा जलाने की कोशिश प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर को जिंदा जलाने की कोशिश प्राथमिकी दर्ज
Faizabad
Updated Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। रौनाही थाना क्षेत्र के गांव गोसाईंकुट्टी में एक किशोर पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हमलाकर गंभीर रूप से घायल करने तथा धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
गोसाईकुट्टी निवासी सुखराम गोस्वामी पुत्र गुरुदीन गोस्वामी का आरोप है कि चार लोगों ने उसके 14 वर्षीय पुत्र विष्णु को घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल जिंदा जलाने की कोशिश की। हल्ला-गोहार मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर मौके से जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रविवार को पुलिस कार्यालय ने बताया कि रौनाही थाना पुलिस ने सुखराम गोस्वामी की शिकायत पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हमलाकर किशोर को गंभीर रुप से घायल करने तथा धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।