फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाईवे पर सर्राफ से नकदी-जेवर लूटे

हाईवे पर सर्राफ से नकदी-जेवर लूटे

Fri, 04 Apr 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Fri, 04 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद/रुदौली। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी पिता-पुत्र से 15 हजार नकदी व सोने के जेवरात लूट लिया। वारदात पटरंगा थाना क्षेत्र के रौजागांव चीनी मिल के सामने अंजाम दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ रुदौली व थानाध्यक्ष पटरंगा ने पड़ताल शुरू कर दी है। नाकाबंदी कर तलाशी कराई जा रही है। बताया गया कि मवई चौराहे पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ीबाजार निवासी अनिल कुमार कौशल ने सर्राफा की दुकान खोल रखी है। रोज की तरह गुरुवार की शाम वह अपनी दुकान बंद करने के बाद बाइक से पिता मुन्नन कौशल के साथ वापस घर जा रहे थे। बिक्री की रकम व सोने के जेवरात झोले में रखे थे। अनिल कुमार ने बताया कि जैसे ही वह रौजागांव शुगर मिल के पास पहुंचे, पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर बाइक रोक ली। तमंचा सटा बाइक की चाभी निकाल ली और धमका कर झोला छीन लिया। इसके बाद वे लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

बताया कि झोले में बिक्री के 15 हजार रुपये व 40 ग्राम सोने के जेवरात रखे थे। बदमाश उनकी बाइक की चाभी भी ले गए हैं। घटना की जानकारी से साथी व्यापारियों में रोष है। तहरीर पुलिस को दी गई है। सीओ रुदौली संतोष सिंह ने बताया कि सूचना पर वह मौके पर पहुंच गए । नाकाबंदी कर तलाशी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed