{"_id":"126-70911","slug":"Faizabad-70911-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्त निगरानी में पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्त निगरानी में पुलिस भर्ती परीक्षा
Faizabad
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर मंडलायुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में एक बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने केंद्र पर्यवेक्षकों तथा व्यवस्थापकों को योजना की जानकारी दी। हालांकि पर्यवेक्षकों व व्यवस्थापकों के सवालों पर अधिकारी बगले झांकने को मजबूर हुए।
डीएम वीके द्विवेदी की अध्यक्षता व एसएसपी केबी सिंह के संचालन में हुई बैठक में बताया गया कि परीक्षा में जनपद के 81 परीक्षा केंद्रों पर 38 हजार 742 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गए हैं। पुलिस अधिकारियों को भी जोनल, सेक्टर व सब सेक्टर प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए फैजाबाद रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन, अयोध्या रेलवे स्टेशन, दर्शन नगर रेलवे स्टेशन, सहादतगंज बूथ, हलकारा बूथ व नया घाट पर सहायता केंद्र खोले जा रहे हैं। जो 14 दिसंबर की शाम से काम करना शुरू कर देंगे। जब केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से बुक लेट के बाबत सवाल उठाये गए और निर्देश पत्र में इस के बारे में कोई जानकारी न होने देेने की बात कही गई। इसके अलावा पूर्व की भर्ती परीक्षा के पारिश्रमिक न मिलने का मुद्दा भी उठा। प्रस्तावित परीक्षा के पारिश्रमिक भुगतान को लेकर अधिकारी टालते नजर आए। परीक्षा के नोडल अधिकारी बने एसपी देहात पीयूष रंजन ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल पूर्णतया प्रतिबंधित है। केवल केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक ही इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। बैठक में एसपी सिटी आरएस गौतम, एडीएम सिटी अरविंद चौरसिया आदि थे।