{"_id":"126-67170","slug":"Faizabad-67170-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत, एएनएम पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत, एएनएम पर लापरवाही का आरोप
Faizabad
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानाबाजार। तारुन ब्लॉक के ग्राम पछियाना के मजरे मान का पूरा निवासी 30 वर्षीय ऊषा की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सीएचसी तारुन की एएनएम ने प्रसव के घंटे भर बाद ही प्रसूता को छुट्टी दे दी। हालांकि तब तक प्रसूता को तीव्र दर्द था और रक्तस्राव भी बंद नहीं हुआ था। रात्रि में तीव्र दर्द होने पर परिजन उसे लेकर पुन: अस्पताल पहुंचे किंतु वहां चिकित्सकों ने उसे जिला महिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समये प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि सीएचसी के प्रभारी डॉ. अंसार अली ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन