{"_id":"126-67168","slug":"Faizabad-67168-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
Faizabad
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। दूसरे प्रदेशों की तरह यूपी में भी वाणिज्य कर घटाकर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए उप्र. पेट्रोलियम ट्रेडर्स के आह्वान पर 28 सितंबर को फैजाबाद के सभी पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे। रविवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में फैजाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में फैसला हुआ। वक्ताओं का कहना था कि वाणिज्य कर घटाकर दूसरे राज्यों के बराबर कर देने पर उपभोक्ताओं को करीब सात रुपये प्रति लीटर का फायदा होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने प्रादेशिक संस्था के निर्देश पर 28 सितंबर को होने वाली बंदी में जनता से सहयोग भी मांगा है। कहा कि हरियाणा व दिल्ली सरकार के बराबर डीजल और पेट्रोल से वाणिज्य कर घटाने पर यूपी की जनता को करीब सात रुपये का लाभ होगा। उन्होंने कहा दिल्ली सरकार ने वाणिज्यकर 20 फीसदी से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया है। यूपी सरकार भी पेट्रोल और डीजल पर 26.5 की बजाय 20 और 17.23 की बजाय 12.5 प्रतिशत वाणिज्य कर लगाए तो जनता को काफी राहत मिलेगी। बैठक में संरक्षक भानुप्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, मनीराम वर्मा, अरविंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव पांडेय, विनोद कुमार, गणेश अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र अगवाल, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।