फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Harshvardhan appointed as National General Secretary of BJYM

Ayodhya News: भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री बने हर्षवर्धन सिंह

Wed, 21 Oct 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 21 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Harshvardhan appointed as National General Secretary of BJYM
अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम में अयोध्या के हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय हर्षवर्धन सिंह की नियुक्ति को उनके सांगठनिक अनुभव और सक्रियता के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी के साथ अब वह प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से मंगलवार को घोषित भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश को तीन पद मिले हैं। इनमें हर्षवर्धन सिंह की नियुक्ति प्रमुख है। वह करीब पांच वर्षों तक प्रदेश संगठन में महामंत्री रहे हैं। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रदेश अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में भी उनका नाम दो बार चर्चा में आया था। अब राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनकी भूमिका का दायरा बढ़ा है।
विज्ञापन

सांगठनिक और राजनीतिक गतिविधियों के साथ हर्षवर्धन सिंह सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के संस्थापक हैं। इस संस्था के माध्यम से शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed