फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कारसेवकपुरम् पहुंचे साधु-संत

कारसेवकपुरम् पहुंचे साधु-संत

Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या (फैजाबाद)। प्रशासन के लोग प्रतिबंध के साथ परिक्रमा के लिए बीच का रास्ता निकालने में जुटे हुए हैं। पूरे दिन कारसेवकपुरम् में दक्षिण के विभिन्न आश्रमों से साधु-संतों के आने का क्रम जारी रहा। रविवार को पीठ स्थापना का यज्ञ शाम चार बजे होगा, जबकि परिक्रमा 23 सितंबर से रोजाना सुबह होगी। अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि आम साधु-संतों की ओर से की जाने वाली परिक्रमा पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

मामला अयोध्या शहर के बेहद संवेदनशील इलाकों का होने के कारण प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच चुपचाप चंद साधु-संतों की पंचकोसी परिक्रमा कराने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। शनिवार को दोपहर बाद कारसेवकपुरम् पहुंचे रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्र व सीओ अयोध्या तारकेश्वर पांडेय ने वहां मौजूद साधु-संतों व विहिप नेताओं से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बगैर झंडा-बैनर के आम साधु-संत की तरह परिक्रमा करें, तो कोई आपत्ति नहीं होगी। उधर, डीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने भी कहा कि सामान्य तौर पर परिक्रमा करने वालों पर कोई रोक नहीं हैं। परिक्रमा के बाद कारसेवकपुरम् में यज्ञ आदि की गतिविधियों पर प्रशासन की कोई बंदिश नहीं है। प्रशासन केवल परिक्रमा मार्ग में शांति-सौहार्द्र चाहता है। इसे बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि कारसेवकपुरम् से बाहर आने-जाने वाले साधुओं को गेट पर रोकने की भी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed