{"_id":"126-66471","slug":"Faizabad-66471-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में जिला आपदा प्राधिकरण का गठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में जिला आपदा प्राधिकरण का गठन
Faizabad
Updated Tue, 10 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले में दैवीय आपदा के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय पर बेहतर उपाय के लिए जिला आपदा प्राधिकरण का गठन किया गया है। इसके जरिए गांव के लोगों को आपदा के प्रति जागरूक करने की मुहिम छेड़ी जाएगी। जिलाधिकारी ने पहले चरण में चयनित गांवों के लोगों प्रशिक्षित कराने की जिम्मेदारी संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी को सौंपी है।
गठित आपदा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिलाधिकारी विपिन कुमार, सचिव अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी तिवारी और नोडल अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को बनाया गया है। कहा गया है कि हाईवे पर दुर्घटना, नदियों में बाढ़ और आग लगने की घटनाएं होती है। इसमें धन व जन हानि होती है। ग्रामीणों की मदद के लिए कोई नहीं होता ऐसे में उनका प्रशिक्षित होना लाभकारी होगा।