{"_id":"126-63188","slug":"Faizabad-63188-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतकुंड में कब्जों की जांच करेंगे एसडीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतकुंड में कब्जों की जांच करेंगे एसडीएम
Faizabad
Updated Wed, 17 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। भरतकुंड सरोवर पर पर्यटन विभाग और दूसरे सरकारी भवनों पर कब्जे का मामला भरतकुंड सेवा समिति ने मंगलवार को तहसील दिवस में भी उठा दिया। शिकायत में कब्जे के बाद भवन पर लिखे कोर्ट के निर्देश व सूचना को मिटवाए जाने का आरोप जड़ा गया है। बीकापुर में आयोजित तहसील दिवस में मौजूद डीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने एसडीएम सोहावल को मामले की जांचकर दो दिन में आख्या देने को कहा है। तहसील दिवस में शिकायत करने वाले भरतकुंड सेवा समिति के प्रबंधक रमाकांत पांडेय ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद श्री भरत तपोभूमि नंदीग्राम सेवा ट्रस्ट ने मंगलवार को सरकारी भवन पर लिखे उच्चतम न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्देशों तथा सूचनाओं को पुतवा दिया है। प्रशासन भ्ाी उदासीन बना हुआ है। मामला सोहावल तहसील क्षेत्र का होने के कारण बीकापुर तहसील दिवस पर हुई शिकायत पर एसडीएम सोहावल को आख्या देने को कहा गया है।
विज्ञापन