{"_id":"126-58194","slug":"Faizabad-58194-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब भट्ठियों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब भट्ठियों पर छापा
Faizabad
Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। अवैध शराब की ‘मिनी फैक्ट्री’ के रूप में कुख्यात तारुन थाना क्षेत्र के सोनेडाड़ गांव में गुरुवार को आबकारी टीम ने छापा मारा। छापे की भनक लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। इस दौरान टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए 119 लीटर कच्ची शराब और डेढ़ सौ क्विंटल लहन बरामद की है। टीम ने लहन समेत पांच भट्ठियों को नष्ट कराया है। एडीएम प्रशासन राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पीयूष रंजन श्रीवास्तव के संयुक्त निर्देशन में गुरुवार सुबह टीम ने जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र कुमार जैन के साथ सोनेडाड़ गांव में दस्तक दी। इसकी खबर मिलने से अवैध शराब बनाने वाले ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, लोग मौके से भागने लगे। हालांकि टीम को सफलता मिली। टीम ने गांव निवासी हरिश्चंद्र को 29 लीटर व शिवराम को 25 लीटर शराब के साथ पकड़ लिया। एक अज्ञात से 65 लीटर शराब बरामद की। टीम ने मौके से डेढ़ सौ क्विंटल लहन भी बरामद कर नष्ट कराया गया। साथ ही पांच भट्ठियों को भी तोड़ा गया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ टीम ने तारुन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम मेें आबकारी इंस्पेक्टर कल्याण सिंह राना, मुकेश शर्मा व सिद्धार्थ गौतम मिश्र समेत कई सिपाही शामिल रहे। छापे के समय थानाध्यक्ष तारुन विश्वनाथ यादव व चौकी इंचार्ज गयासपुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन