{"_id":"126-56351","slug":"Faizabad-56351-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले की चेकिंग को बनाईं 13 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले की चेकिंग को बनाईं 13 टीमें
Faizabad
Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद(ब्यूरो)। अयोध्या के प्रसिद्ध रामनवमी मेले पर इस बार कड़ी निगहबानी की जाएगी। मेले की भीड़ को सीसीटीवी कैमरे के दायरे में रखने के साथ ही टाॅवर से नजर रखी जाएगी। मेले में चेकिंग के लिए 13 टीमें बनाई गई हैं।
अयोध्या का प्रसिद्ध रामनवमी मेला गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही मेले की भीड़ पर नजर रखने के लिए दो वाच टाॅवर स्थापित किए गए है। मेला कंट्रोल रूम में ब्रीफिंग में कमिश्नर संजय प्रसाद ने कहा कि प्रशासन व पुलिस के अफसरों को जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी तत्परता से निर्वहन करें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीआईजी पियूष मोर्डिंया ने अफसरों से कहा कि वह तैनात किए गए कर्मियों का ड्यूटी प्वाइंट एक घंटे पर चेक किया जाए। मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसर अपने क्षेत्र में भ्रमण करें। डीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने मजबूत बैरीकेटिंग बनाए जाने के लिए कहा। एसएसपी धर्मेेंद सिंह ने अफसरों से कहा कि फायर, मेडिकल यूनिट और बैरियर पर तैनात कर्मियों के मोबाइल नंबर अपने पासे रखें। एडीएम सिटी व मेलाधिकारी डॉ. अरविंद चौरसिया ने अब तक की तैयारियों के बारे मेें बताया।