{"_id":"126-47344","slug":"Faizabad-47344-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 तक चार और एंबुलेंस खरीदने का निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 तक चार और एंबुलेंस खरीदने का निर्देश
Faizabad
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। एनआरएचएम के तहत जच्चा-बच्चा सुरक्षा अभियान को सुव्यवस्थित करने के लिए अब हर ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों में एंबुलेंस तैनात की जानी हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने नॉन एयरकंडीशन एंबुलेंस तैनात किए जाने की अनुमति दे दी है। उन्होंने हर हाल में 30 नवंबर तक चार और एंबुलेंस खरीदने के लिए कांट्रैक्ट रेट की फर्म को आर्डर देने का निर्देश दिया है, जिससे शीघ्रतिशीघ्र ग्रामीण क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को और व्यवस्थित किया जा सके और ग्रामीणों को भी एम्बुलेंस का लाभ मिल सके। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है। अब ब्लॉक स्तरीय सभी चिकित्सालयों में एंबुलेंस तैनात की जाएगी। इनको चलाने के लिए ठेके पर ड्राइवर नियुक्त किए जाएंगे। मुख्यालय स्तर से पांच एंबुलेंस मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आपूर्ति की गई है, जबकि विभाग के पास तीन एंबुलेंस पहले से मौजूद थी। सीएमओ ने इन एंबुलेंसों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार, बीकापुर, सोहावल, रुदौली, हैरिंग्टनगंज, मिल्कीपुर, खंडासा और तारुन में तैनात कर दिया है। शासन के निर्देश पर चार और एंबुलेंस खरीद कर ग्रामीण अस्पताल में तैनात किया जाना है।
विज्ञापन