{"_id":"126-47063","slug":"Faizabad-47063-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहीत परिसर में घुसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहीत परिसर में घुसा युवक
Faizabad
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील अधिग्रहीत परिसर में मंगलवार की भोर एक युवक क्रॉसिंग टू तक पहुंच गया। संदेह होने पर सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ कर थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अफसरों व खुफिया टीमों ने पूछताछ के बाद देर शाम उसे रिहा कर दिया। परिसर सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की भोर लगभग तीन बजे अमित सोनी निवासी पहितीपुर, शहजादपुर, जिला अंबेडकरनगर घूमते हुए रंग महल बैरियर को पार कर क्रासिंग टू तक पहुंच गया। परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने संदेह पर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि रामवीर सिंह यादव ने भी युवक के पकड़े जाने की पुष्टि की। बताया कि युवक रामकोट स्थित अपने एक मित्र से मिलने आया था। भूलवश वह घूमते हुए परिसर में घुस गया। पूछताछ और जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन