{"_id":"126-47060","slug":"Faizabad-47060-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बाप-बेटे समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बाप-बेटे समेत पांच की मौत
Faizabad
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में मंगलवार को बाइक सवार बाप-बेटे समेत पांच की मौत हो गयी। जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमतनगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी 65 वर्षीय अशोक कुमार दुबे पुत्र केशवराम मंगलवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे अपनी पुत्री 20 वर्षीय पूनम को दांत के दर्द के चलते बाईपास स्थित एक चिकित्सक के पास ले जा रहे थे। मोटरसाइकिल उनका 22 वर्षीय पुत्र मुकेश चला रहा था। नाका क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी के पास बाइक नो इंट्री जोन से बाईपास की ओर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे बीच में बैठे अशोक कुमार ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। जबकि मुकेश व राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूनम को घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से लखनऊ रेफर किए गए मुकेश की रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है। दो लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने कोतवाल का घेराव भी किया। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित गनौली के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखाना निवासी 35 वर्षीय शफीक पुत्र सिरताज को लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान शफीक की मौत हो गई। युवक मंगलवार को शहर क्षेत्र के नियावां स्थित रिश्तेदार के यहां से अपने घर जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आस्तीकन/शाहगंज प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार को सोहवल सलोनी स्थित खेत में गन्ना काटने जा रहा किसान 60 वर्षीय राम स्वरूप यादव पुत्र चैतू निवासी मजरे छोटी मठिया लटक रहे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इनायतनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रानीबाजार में घर के सामने खड़ा 35 वर्षीय पिंटू पुत्र वासुदेव फैजाबाद से कानपुर जा रही डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन को चालक समेत पकड़ लिया गया है। भदरसा प्रतिनिधि के मुताबिक इसी थाना क्षेत्र के भरतकुंड जिवपुर मोड़ पर मंगलवार की शाम फैजाबाद से बीकापुर की ओर जा रहा एक आटो पलट गया। आटो पर सवार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुन्धौर निवासी 21 वर्षीय दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया है। आटो पर सवार छह यात्रियों को मामूली चोटें आ गईं। पटरंगा थाना क्षेत्र के जुनेदपुर का निवासी 24 वर्षीय संदीप पुत्र रामधीरज अपने साले बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र स्थित नवीपुर निवासी 30 वर्षीय रामशंकर के साथ पिता की तेरहवीं का न्यौता देने के लिए शुजागंज की ओर आ रहा था। भेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर कोपेपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल रामशंकर को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।