{"_id":"126-47058","slug":"Faizabad-47058-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा
Faizabad
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी का प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा मेला 21 नवंबर से आरंभ हो रहा है। परिक्रमा के साथ शुरू होने वाले मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है। परिक्रमा के मद्देनजर नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मठ-मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। अयोध्या का प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला 21 नवंबर को 14 कोसी परिक्रमा मेले के साथ शुरू हो रहा है। लगभग 42 किलोमीटर से अधिक के परिक्रमा मार्ग पर अपराह्न 12 बजकर 31मिनट से शुरू होने वाली परिक्रमा में मेलार्थियों की सुुविधाओं के लिए व्यवस्थाओं के मुकम्मल होने का दावा प्रशासन ने किया है। एडीएम सिटी व मेलाधिकारी अरविंद चौरसिया ने कहा है कि परिक्रमा मार्ग पर सफाई व मार्ग को पैदल चलने वाले परिक्रमार्थियों की सुविधा के अनुरूप बनाया गया है। परिक्रमा मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ परिक्रमार्थियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कैंप व पेयजल उपलब्ध होगा। परिक्रमा मार्ग कई स्थानों पर बदहाल दिखा। परिक्रमा मेले में शामिल होने के लिए नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। सुबह से ही सरयू के स्नान घाटों से लेकर प्रमुख मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, कालेराम, हनुमत निवास, श्रीमणिराम दास की छावनी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन