फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से लैस होगा मॉडल स्टेशन

ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से लैस होगा मॉडल स्टेशन

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
Faizabad Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। पिछले तीन वर्षों से मॉडल रेलवे स्टेशन को कलर लाइट का इंतजार था। कायाकल्प के इंतजार में स्टेशन बदहाली का शिकार होता चला गया। स्टेशन के इर्द-गिर्द हुए डिरेलमेंट की वजह यह भी थी। सोमवार से स्टेशन को हाईटेक बनाने का काम शुरू कर दिया गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पावर केबिन बनाने के लिए आरएमएस के निकट पीपल के पेड़ के पास बने मूत्रालय को ढहाने के लिए मजदूरों को उतार दिया गया। पावर केबिन से ही ट्रेनों का संचालन होगा। निर्माण पूरा होने पर स्टेशन की पूर्वी व पश्चिमी केबिन का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली व कलर लाइट लग जाने पर पायलटों की विजिबिलिटी (दृश्यता) तथा ट्रेनों की गति भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

नाम न लिखने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुल्तानपुर में कलर लाइट का काम समाप्त कर पूरी यूनिट फैजाबाद पहुंच गयी है। पावर केबिन बनाने और कलर लाइट लगाने का काम शुरू किया जा चुका है। पावर केबिन के पास जनरेटर रूम भी बनेगा। बाबा आदम के जमाने के लगे चिराग वाले सिग्नलों की जगह पैनल सिस्टम पर आधारित कलर लाइटें लगेंगी। लाइटें काफी दूर से चालकों को दिखाई देने लगेंगी। इससे सिग्नल को देखने के लिए ट्रेनों को कम गति पर चलाने की जरूरत नहीं रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी छोर की केबिनों का अस्तित्व खत्म हो जायेगा। ट्रेनों का संचालन पावर केबिन में बैठे ऑपरेटर के हाथों होगा।
विज्ञापन

बताया, जर्जर ट्रैकों और स्लीपरों को हटाकर सीमेंट के स्लीपरों पर नयी पटरियां बिछेंगी। इस कार्य में ट्रैक भी एक से डेढ़ फीट तक ऊंचा होगा। प्लेटफार्म एक की लंबाई बढ़ाये जाने के साथ ही प्लेटफार्म एक से पांच तक शेडों का विस्तार होगा तथा नये शेड बनाये जायेंगे। दो से लेकर पांच नंबर तक सीमेंटेड प्लेटफार्म बनेगा। मालगोदाम और रेलवे साइडिंग भी इसी के साथ नये लुक में नजर आयेगी। कहा, कार्यों की गति धनावंटन पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देगा रेलवे-करीब दस दिनों तक अयोध्या में मचने वाली धूूम व उमड़ने वाले रेले के श्रद्धालुओं को रेलवे इस बार बेहतर सुविधाएं देगी। मंडल मुख्यालय ने भी इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है। जरूरत पड़ी तो अयोध्या से फौरन मेला स्पेशल भी दौड़ पड़ेगी। भीड़ को कम करने के लिए रामघाट हाल्ट, अयोध्या और फैजाबाद में सामान्य श्रेणी के टिकटों की बिक्री के लिए अतिरिक्त खिड़कियां खोली जाएंगी। प्रयाग से चलकर फैजाबाद में समाप्त होने वाली पैसेंजर ट्रेनों को अयोध्या से चलाने की योजना तो है ही, इनमें अतिरिक्त डिब्बे भी लगेंगे। सोमवार को स्टेशन के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि इस संदर्भ में स्टेशन अधीक्षक महावीर राम की ओर से बीते दिनों पत्र लिखा गया था। जिस पर डीआरएम आफिस की ओर से हरी झंडी दिखा दी गयी है। अधीक्षक के फोन पर मेला स्पेशल ट्रेन दौड़ पड़ेगी। विभिन्न मेलों पर स्टेशन से लेकर ट्रेनों में सुरक्षा, सफाई, पेयजल तथा बेहतर प्रकाश व्यवस्था रहेगी। स्टेशन से रेलगाड़ियों के आगमन और प्रस्थान का प्रचार होता रहेगा। परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों की हेड लाइट दिन में भी जलती रहेगी। ट्रेनें फर्राटा भरने के बजाय रेंगते हुए मेला क्षेत्र पार करेंगी। इस दौरान वे लगातार हॉर्न बजाती रहेगी। दर्शननगर, मोदहा, हलकारा का पुरवा तथा मोहबरा बाजार की रेलवे क्रॉसिंगों पर ट्रेनों के चालक इन नियमों का सख्ती से पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed