फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   काले कारोबार की आरोपी छह फर्मों का पंजीयन निरस्त

काले कारोबार की आरोपी छह फर्मों का पंजीयन निरस्त

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
Faizabad Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। व्यापार के इरादे से वाणिज्य कर विभाग से पंजीयन हासिल करने वालीं प्रदेश की 93 फर्मों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। इन फर्मों पर व्यापार की आड़ में काले कारोबार का आरोप है। वाणिज्य कर विभाग की ओर से जिन फर्मों के रजिस्ट्रेशन निरस्त किए गए हैं, उन पर फर्जी टैक्स इनवॉइस जारी करने, वाणिज्य कर की चोरी करने व पंजीयन से इतर व्यापार करने का आरोप है। ऐसी फर्मों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की अनुशंसा संबंधित जोन के कर निर्धारण अधिकारियों ने की थी, जिस पर वाणिज्य कर कमिश्नर स्तर से भी मुहर लग गई है। उप्र मूल्य संवर्द्धित कर अधिनियम-2008 की धारा-17 की उपधारा-11 के अंतर्गत हुई इस कार्रवाई की चपेट में सबसे ज्यादा फर्में कानपुर की आयी हैं। इसके अलावा गोरखपुर, बरेली, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद व फैजाबाद जोन के गोंडा जिले की फर्में भी कार्रवाई की जद में आईं हैं। गोंडा जिले की जिन छह फर्मों के रजिस्ट्रेशन निरस्त किए गए हैं, उनमें राज फ्लोर मिल राजाटोला मौजा परसपुर गोंडा, मिश्रा ट्रेडिंग कंपनी बालपुर गोंडा, मां पद्मावती फूड इंडस्ट्रीज वीरयारपुर गोंडा व सागर इंटरप्राइजेज राधाकुंड गोंडा हैं। जबकि राज फ्लोर मिल व मिश्रा ट्रेडिंग कंपनी के नाम दो-दो रजिस्ट्रेशन थे। इन पर फर्जी टैक्स इनवॉइस जारी करने और वाणिज्य कर की चोरी करने का आरोप है। फैजाबाद जोन के गोंडा में पंजीकृत इन फर्मों के पंजीयन निरस्त करने को गोंडा के ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी ने कमिश्नर को पत्र भेजा था। बीते अगस्त में जोन में जब फर्जी टैक्स इनवॉइस जारी किए जाने का मामला पकड़ा गया था, तभी प्रथमदृष्टया इन फर्मों के पंजीयन निलंबित कर दिए गए थे। जांच में आरोप साबित होने के बाद अब इनके रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed