{"_id":"126-46938","slug":"Faizabad-46938-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन मरे
Faizabad
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। रविवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र में कौड़री चौराहे के पास अत्येष्टि के लिए शव लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-टॉली पलट गई। जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। वहीं वहीं बीकापुर के जलालपुर माफी गांव में ट्रक की टक्कर से आटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि ट्रक चालक नशे में था, उसे पुलिस ने दबोच लिया है।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कछौली गांव निवासी मुनेश यादव की पत्नी अनूपा (21) की बीमारी के चलते मौत हो गई। रविवार की सुुबह लगभग साढ़े 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार हो अयोध्या जा रहे थे। कछौली गांव से राम वनगमन मार्ग पर कोड़री चौराहे से चंद कदम आगे जाते ही ट्रैक्टर का बायां पहिया अचानक निकल गया, वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गया। दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी ओम प्रकाश शुक्ल (48) पुत्र स्व. राम नारायन शुक्ल व नंगे यादव (20) पुत्र देवता प्रसाद यादव की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रॉली पर सवार रामबाबू, उदयचंद यादव, लक्ष्मन यादव, गंगासरन, अनूप, हौसिला, बिन्हू गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व सभी घायल पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ग्राम कछौली के निवासी हैं। दुर्घटना से मची गुहार पर आसपास के ग्रामीण जुटे और घायलों को बाहर निकाल जिला चिकित्सालय भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य तेज करते हुए ट्राली के नीचे दबे रामबाबू को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। मृतक ओम प्रकाश शुक्ल व नंगे यादव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से कछौली गांव में कोहराम की स्थिति है। समूचा गांव शोक में डूब गया है। घायलों का हालचाल लेने विधायक अवधेश प्रताप जिला अस्पताल पहुंचे।
वहीं बीकापुर में दोपहर बाद करीब ढाई बजे जलालपुर माफी गांव के सामने उस समय कोहराम मच गया, जब बाजार से सवारी लेकर फैजाबाद जा रही आटो (यूपी-42टी-5427) को महेंद्रा ट्रैक्टर को लाद कर फैजाबाद की ही तरफ जाने वाली ट्रक (यूपी70 बीटी-8150) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए। आटो पर सवार बीकापुर के घनश्याम गुप्ता 55 और राम गोपाल 45, पवन गौड़ 35, सराय सूरा निवासी राजू यादव 20, बिबियापुर की संगीता 30 गंभीर रूप से घायल हो गई। आटो चालक बरगदहिया निवासी शिव प्रसाद रावत मरणासन्न हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम आरपी मिश्र, प्रभारी निरीक्षक राम नरायन यादव सहित पुलिस टीम पहुंच गई। सभी घायलों को सीएचसी में अधीक्षक डॉ बीएन यादव की देख रेख में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत को देखते हुए चालक शिव प्रसाद को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राम नरायन यादव ने बताया कि ट्रक और चालक को पकड़ लिया गया है, चालक नशे में है। अभी उससे पूछताछ नहीं की गई है। समझा जाता है कि चालक सो रहा था और खलासी ट्रक चला रहा था। खलासी फरार है।