{"_id":"126-46574","slug":"Faizabad-46574-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी भी 34 मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी भी 34 मजिस्ट्रेट तैनात
Faizabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। शहर में लगाया गया कर्फ्यू पूरी तरह उठा लिया गया, लेकिन प्रशासन शांति व कानून व्यवस्था को लेकर अब भी किसी गफलत में नहीं रहना चाहता है। शायद इसीलिए शहर में लगाए गए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी में पखवारे भर बाद भी कोई ढील नहीं दी गई। शहर में अमन के लिए अब भी 34 मजिस्ट्रेट तैनात हैं। शहर के साथ भदरसा और रुदौली पर खास नजर है। दीपावली के मद्देनजर प्रशासनिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई।
दशहरा पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी के बाद 26 अक्तूबर को शहर में कर्फ्यू लगाया गया था। बद से बदतर हुई भदरसा की स्थिति को संभालने के लिए अघोषित कर्फ्यू (धारा-144) जैसे हालात बने। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने पर शहर से कर्फ्यू हटा, भदरसा में नरमी कर दी गई। कर्फ्यू हटने के साथ आम से खास लोगों में यह मान लिया गया कि स्थितियां पूरी तरह सामान्य हो र्गइं, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से शहर और भदरसा के हालात का अंदाजा उसकी कार्रवाई से लगाया जा सकता है। अब भी संवेदनशीलता इस कदर है कि शहर से साथ भदरसा अब तक मजिस्ट्रेटों की निगाहबानी में है। भले ही दिन में सबकुछ सामान्य जैसा दिखता है, लेकिन शहर रात के साथ दिन में भी मजिस्ट्रेटों की निगरानी में ही रहता है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी में तब से अब तक कोई ढील नहीं दी गई है। यहीं हाल भदरसा में भी है।
एडीएम प्रशासन सहित तहसील के अफसर यहां ड्यूटी पर तैनात हैं, जबकि पखवारा भर बीत चुका है। दीपावली को लेकर प्रशासनिक सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। उम्मीद की जा रही है कि दीपावली सकु शल निपटने के बाद मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी में कुछ दिनों के लिए ढील दी जा सकती है। अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. अरविंद चौरसिया भी बताते हैं कि मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी अब भी जारी है। कहते हैं दीपावली पर सतर्कता, शांति के मद्देनजर प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।