फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बीएड की तीसरी काउंसलिंग 17 से

बीएड की तीसरी काउंसलिंग 17 से

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संयोजन में चल रही सत्र 2012-13 में बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया अभी संपन्न नहीं हो पाई है। दूसरी काउंसलिंग के बाद भी अभी प्रदेश के अलग-अलग कॉलेजों में कला व वाणिज्य वर्ग में 2553 सीटें रिक्त हैं। इसे भरने के लिए अब तीसरी काउंसलिंग 17 से 21 नवंबर तक प्रदेश के तीन जिलों के छह केंद्रों पर आयोजित होगी। फैजाबाद में आईईटी तथा अवध विवि के मुख्य परीक्षा भवन, मेरठ में श्री छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट मवाना रोड व नीलकंठ विद्यापीठ मोदीपुरम् रुड़की रोड तथा झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस के शैक्षणिक भवन में काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न होगी। 17 नवंबर को सामान्य रैंक के 250001 से 253000 तक, 18 नवंबर को 253001 से 256000 तक, 19 नवंबर को 256001 से 260000 तक, 20 नवंबर को 260001 से 265000 तक तथा 21 नवंबर को 265001 से 270000 तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। यह जानकारी देते हुए अवध विवि के कुलसचिव शैलेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अभ्यर्थी अपना बुलावा पत्र वेबसाइट WWW.upbed.in से डाउनलोड कर सकते है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए 10 अक्तूबर को जो विज्ञापन उपर्युक्त वेबसाइट पर उपलब्ध है, उसे भली-भांति पढ़कर अर्हताओं को पूराकर तैयारी के साथ काउंसलिंग में प्रतिभाग करें। दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया लेटलतीफी की वजह से दो नवंबर को संपन्न हुई। सूत्रों के मुताबिक कॉलेज आवंटन के पश्चात सर्वाधिक तकरीबन दो हजार सीटें मेरठ विवि के कॉलेजों में रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed