{"_id":"126-46478","slug":"Faizabad-46478-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने व्यापारी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने व्यापारी को गोली मारी
Faizabad
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। पर्व को लेकर जनपद पुलिस की कड़ी चौकसी के दावे के बीच शनिवार देर शाम सिविल लाइंस इलाके में बाइकसवार युवकों ने एक वस्त्र व्यवसायी पर फायरिंग की। घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके की नजाकत को देखते हुए डीएम, एसएसपी समेत आला अधिकारी व कई व्यापारी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। टेढ़ी गली का रहने वाला 23 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र भागचंद शनिवार की देर शाम मोबाइल सेट खरीदने के लिए पुष्पराज चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान पर गया था। वापस लौटते समय पुष्पराज चौराहे से पेट्रोल पंप चौराहे के बीच सुनसान स्थान पर दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने घेराबंदी कर बाइक बगल में लगा दी और व्यवसायी पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की पापुलर गली के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान है। नगर कोतवाल जर्नादन दुबे ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन