{"_id":"41255","slug":"Faizabad-41255-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट
Faizabad
Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर। मजदूरी मांगने गई महिलाओं के साथ मारपीट में आखिरकार पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोतीगंज चौकी अंतर्गत दुबेपुर निवासी महिलाओं के साथ हुई मारपीट की घटना को अमर उजाला ने एक दिन पूर्व प्रकाशित किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए सीओ ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का भी निर्देश दिया है। मोतीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत दुबेपुर निवासी सुनीता पत्नी सत्य प्रकाश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले लवलेश, विनय, नवनीत और पुनीत के खिलाफ मारपीट व दलित एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक रामनरायन ने बताया कि महिलाओं की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन