फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   970 candidates took the race, 855 successful

970 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 855 सफल

Tue, 12 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
970 candidates took the race, 855 successful
सिपाही भर्ती में दौड़ लगाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सार्वजनिक अवकाश के बाद सोमवार की भोर से ही पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की लंबी कतार लग गई। ड्यूटी में लगाए गए जवानों व अधिकारियों ने एक-एक कर सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया। भर्ती के चौथे दिन 970 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई और 855 को सफल घोषित किया गया।   
विज्ञापन


पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से सिपाही भर्ती के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड में फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, बाराबंकी व अमेठी के अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है। गुरुवार से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में सार्वजनिक अवकाश के चलते रविवार को दौड़ स्थगित रखी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से एक हजार 200 महिला अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचने का बुलावा भेजा गया था। सोमवार को कुल 970 महिला अभ्यर्थियों ने ही हाजिरी दर्ज कराई। इनको दो-दो सौ के बैच में पुलिस लाइन ग्राउंड पर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अभ्यर्थी दौड़ के दौरान गर्मी व तपिश के चलते हांफती नजर आईं। मंगलवार को भी दौड़ के लिए 1200 महिला अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी देहात कुलदीप नारायण ने बताया कि पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ के निर्देश पर अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed