{"_id":"617073de36af245ad120f697","slug":"97-organizations-presented-logo-for-brand-ayodhya-faizabad-news-lko600940421","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांड अयोध्या के लिए 97 संस्थाओं ने पेश किया लोगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांड अयोध्या के लिए 97 संस्थाओं ने पेश किया लोगो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी के विकास में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित होने वाली ग्लोबल डिजाइन प्रतियोगिता में अंतिम तिथि 20 अक्तूबर (बुधवार) तक कुल 97 देशी-विदेशी संस्थाओं व व्यक्तियों की ओर साइनेज, वेलकम गेट व सिटी के लिए अपनी डिजाइन पेश कर दी गई है।
प्रतियोगिता में कुल 900 व्यक्तियों व संस्थाओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया था। अब गठित पैनल सर्वश्रेष्ठ डिजाइन का चयन कर प्रथम पुरस्कार की घोषणा करेगा।
अयोध्या के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से बड़ी योजनाएं प्रस्तावित हैं। इसमें अयोध्या के विकास में आमजन की सहभागिता के लिए विजन डॉक्यूमेंट समेत कई प्रकार के उपक्रमों पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी में एक ग्लोबल डिजाइन प्रतियोगिता भी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से 20 सितंबर को अपनी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ब्रांड अयोध्या के तहत तीन विशिष्ट लोगो तैयार कराने के लिए ग्लोबल डिजाइन प्रतियोगिता की शुरूआत की गई थी।
इसमें अयोध्या सिटी का लोगो, अयोध्या सिटी में प्रस्तावित सात द्वारों का डिजाइन व अयोध्या नगरी की साइनेज का डिजाइन शामिल है। इसमें राममंदिर की थीम पर लोगों को अपनी डिजाइन पेश करनी थी।
20 अक्तूबर की निर्धारित तिथि तक कुल 900 देशी-विदेशी संस्थाओं ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन किया था। इसमें से 97 व्यक्ति व संस्थाओं ने निर्धारित तीन क्षेत्रों के लिए अपनी डिजाइन पेश कर दी है।
अब अयोध्या विकास प्राधिकरण इन डिजाइनों को अपने पैनल के सामने पेश करेगा। इसके बाद पैनल प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार की घोषणा करेगा।
इसमें प्रथम पुरस्कार 10 लाख रुपये निर्धारित है। साथ ही प्रथम तीन साइनेज, लोगो व वेलकम गेट डिजाइन के आधार पर नई डिजाइन तय की जाएगी।
अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से अयोध्या के विकास में आमजन की सहभागिता के लिए ग्लोबल डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। अंतिम दिन तक कुल 900 व्यक्तियों व समूहों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। साथ ही 97 देशी- विदेशी संस्थाओं ने अपना डिजाइन पेश कर दिया है। अब चयनित पैनल प्रथम डिजाइन का चयन करेगा।-संजीव कुमार, सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण