{"_id":"5cc49261bdec220750606efe","slug":"91556386401-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों के प्रदर्शन से कालेज से लेकर घर तक छाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों के प्रदर्शन से कालेज से लेकर घर तक छाई खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावियों के प्रदर्शन से हर तरफ छाई खुशी
अयोध्या। यूपी बोर्ड परीक्षा में मेधावियों के प्रदर्शन से कॉलेज से लेकर घर तक खुशी छाई हुई है। हाईस्कूल व इंटर के कॉलेज टॉपरों से लोग गौरवान्वित हैं। गांव से लेकर शहर तक मेधावियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से हर ओर खुशी का माहौल है।
शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तुलसीनगर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल ने बताया कि हाईस्कूल में सरिता ने सर्वाधिक 91.16 फीसदी अंक प्राप्त किए।
इंटरमीडिएट में प्रशांत पांडेय को सर्वाधिक 82.08 फीसदी अंक मिले। अध्यक्ष प्रेमसागर जायसवाल, प्रबंधक संजीव कुमार गोयल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। महाराजा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 98 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 91 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि कुल 180 छात्रों को प्रथम श्रेणी और शेष को द्वितीय श्रेणी प्राप्त हुई है। छात्रा एकता दूबे ने सर्वाधिक 80.06 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।
दूसरे स्थान पर रहे शुभम पांडेय को 78.56 प्रतिशत व तृतीय रहे शांतनु को 78.54 प्रतिशत अंक मिले हैं। पूराबाजार के ग्रामोदय इंटर कॉलेज में इंटर में सना परवीन 86.40 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहीं।
इसी के साथ दीप्ति सिंह 82.2, जूही वर्मा 81.2, सृष्टि यादव 81 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में प्रथम द्वितीय व तृतीय तथा हाई स्कूल में मुस्कान पांडे 90.83, अमर सिंह 90.35, सान्वी सिंह 90.16 व नैनसी यादव 88.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।
प्रबंधक पद्मनाभ सिंह ने शत-प्रतिशत परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज रामपुर सरधा में इंटर में वंदना भारती को सर्वाधिक 79 प्रतिशत अंक मिला।
इसके अलावा मीनाक्षी सिंह 77.4, आकाश कुमार 76.8, हाईस्कूल में नेहा वर्मा 91, मुकेश वर्मा 89, यश कुमार पांडे 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। फाब्र्स इंटर कॉलेज रीडगंज के इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल 95 प्रतिशत रहा।
77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके इसरार अहमद ने कॉलेज में प्रथम स्थान एवं मोहम्मद जैद ने 76 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रेयाल अहमद ने बताया कि हाईस्कूल का परिणाम 91.5 प्रतिशत रहा।
प्रबंधक निजाम अशरफ, प्रधानाचार्य ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भदरसा भरतकुंड में इंटरमीडिएट की आकांक्षा मौर्या को 85 प्रतिशत, निकेता गुप्ता को 83 प्रतिशत, रश्मि प्रकाश को 82 प्रतिशत, रितु वर्मा को 80 प्रतिशत अंक मिले।
वहीं हाईस्कूल में निधि खुशी मौर्या को सर्वाधिक 88 प्रतिशत अंक मिले। एमएलएमएल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में मनीष यादव को सर्वाधिक 76.2, अभिषेक को 76, अरुण यादव व अंकित पाल को 75 प्रतिशत अंक मिले।
अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हाईस्कूल में छात्र अंबुज कुमार तिवारी को सर्वाधिक 84.33 फीसदी, अजय कुमार कुशवाहा को 83.33 एवं आदित्य कुमार को 81.83 फीसदी अंक मिले।
ऐमीआलापुर में स्थित तुलसीराम दुबे इंटर कॉलेज के मनोज यादव ने 91.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए जिले में नौवां स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रबंधक अजय दुबे ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावियों को सम्मानित किया।