{"_id":"5c9e79a2bdec22145f539a13","slug":"91553889698-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिया गया ईवीएम, वीवी पैट का प्रशिक्षण, निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिया गया ईवीएम, वीवी पैट का प्रशिक्षण, निकाली रैली
विज्ञापन
महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
अयोध्या। जिले में कई स्थानों पर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। सोहावल ब्लॉक पर स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यहां महिलाओं को ईवीएम से वोट डलवाकर और वीवीपैट से पर्ची निकालकर दिखाई गई। तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक पर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से वोट डलवाकर सच्चाई से रूबरू कराया गया। लोगों को मतदान कराकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
एडीओ पंचायत अजय तिवारी ने लोगों से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बेहिचक करें। मतदान सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से ग्रामीण मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से वोट डालने के लिए मतदाता जागरूक वैन चलाकर जागरूक किया जा रहा है।
इस मौके पर लेखपाल रामदास, गिरजा प्रसाद वर्मा, अरविंद गिरी, बीएलओ दयावती वर्मा, शीला, आलोक वर्मा, प्रधान रामकुमार आदि मौजूद रहे।