फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अहिरौली ए ने जीती मित्रसेन यादव प्रतियोगिता

अहिरौली ए ने जीती मित्रसेन यादव प्रतियोगिता

Sun, 27 Jan 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
अहिरौली ए ने जीती मित्रसेन यादव प्रतियोगिता
बीकापुर (अयोध्या)। विकास खंड क्षेत्र के धेनुववा ग्राम पंचायत के राधाकृष्ण स्टेडियम में कई दिनों से चल रही मित्रसेन यादव क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मैच अहिरौली ए और अहिरौली बी क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया, जिसमें अहिरौली ए टीम विजेता रही।
विज्ञापन



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अहिरौली ए क्रिकेट टीम ने कुल 12 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 116 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहिरौली बी की टीम 12 ओवर में कुल 68 रन ही बना सकी। इस प्रकार अहिरौली ए टीम ने फाइनल मैच 48 रनों से जीत लिया। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अहिरौली ए टीम के खिलाड़ी मुकेश यादव को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के आयोजक पारसनाथ यादव और सर्वेश यादव ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ 13 जनवरी को पूर्व विधायक आनंद सेन यादव ने किया था। इसमें उमरपुर काजी सराय, शेरपुर पारा, इस्माइलपुर सहित कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। लीग मैचों के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच हुआ। फाइनल मैच के बाद विजेता और उप विजेता टीम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव और बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव ने साइकिल, शील्ड, मोबाइल फोन और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed