फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   देश का व्यापारी वर्ग भाजपा की रीढ़ : नंद कुमार नंद़ी

देश का व्यापारी वर्ग भाजपा की रीढ़ : नंद कुमार नंद़ी

Sat, 29 Dec 2018 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
देश का व्यापारी वर्ग भाजपा की रीढ़ : नंद कुमार नंद़ी
अयोध्या। देश का व्यापारी वर्ग भाजपा की रीढ़ है। व्यापारी समाज ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने के साथ ही कई योजनाएं व्यापारी हित में घोषित की हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि 2019 के चुनाव में हम सब मिलकर दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। शनिवार को ये बातें प्रदेश के स्टांप शुल्क व पंजीयन मंत्री नंद कुमार गुप्ता नंदी ने कहीं। वह रीडगंज स्थित गेस्ट हाउस में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अवध प्रांत के 15 जिलों के व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



मंत्री ने व्यापारियों से कहा कि आप अपने आप को सुदृढ़ व एकजुट करें, रोने से कुछ भी प्राप्त नहीं होगा। सम्मेलन में मुख्यत: धारा 3/7ए, मंडी शुल्क, जिला पंचायतों की ओर से सीपी टैक्स की वसूली व पुराने बकाए पर ब्याज नहीं लगाने पर चर्चा की गई। इस पर मंत्री ने इसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही।
विज्ञापन



व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक विनीत अग्रवाल ने भाजपा की ओर से व्यापारी हित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से समय-समय पर स्टार्ट अप, मुद्रा योजना, लघु कुटीर उद्योग व एक जिला एक उत्पाद योजना व व्यापारी दुर्घटना बीमा, व्यापारी सुरक्षा फोरम जैसे अनेक कार्य व्यापारी हित में किए गए हैं। कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि अयोध्या में पर्यटन विकास से जिले का व्यापारी समृद्ध व प्रगतिशील होगा। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह संयोजक मनीष कुमार गुप्ता, अवध प्रांत के संयोजक अनूप गुप्ता, अवध प्रांत संयोजक अनूप गुप्ता, सह संयोजक प्रदीप मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पार्षद नंदलाल गुप्ता, पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद तिवारी, साकेत सराफा मंडल से अश्विन कुमार अग्रवाल, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन से यशस्पति अग्रवाल, उत्तर प्रदेश होटल संघ के उपाध्यक्ष निरंकार सिंह आदि मौजूद रहे।


चार बिंदुओं पर विचार विमर्श
भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन में मुख्यत: व्यापारियों की चार समस्याओं पर चर्चा हुई। इनमें धारा 3/7ए, मंडी शुल्क, जिला पंचायतों द्वारा सीपी टैक्स की वसूली व पुराने बकाए पर ब्याज नहीं लगाने की बात शामिल रही। भाजपा महानगर सह संयोजक अरुण अग्रवाल ने इन मुद्दो को मंत्री के समक्ष उठाया, जिसका सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया। इस पर मंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर शीघ्र समाधान का विश्वास दिलाया।



डिजिटलाइजेशन से कार्यों में आएगी पारदर्शिता : नंदी
प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पहले कागजों पर नोटिस दी जाती थी, अब नोटिस भी ऑनलाइन दी जाएगी। उच्च अधिकारी नोटिस की मॉनिटरिंग करते रहेंगे। कहा कि डिजिटलाइजेशन से कार्यों में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने माना कि ऑनलाइन प्रक्रिया में अभी भी कमियां हैं, इसमें सुधार किया जा रहा है। बताया कि मंडल स्तर के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण के लिए जल्द वाहन मिलेंगे, इसके लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। सम्मेलन से पूर्व उन्होंने अयोध्या में रामलला व बजरंग बली के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed