{"_id":"5b561c314f1c1b45748b6a23","slug":"91532369969-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के एक, मलेरिया के सात और पांच एचआईवी संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के एक, मलेरिया के सात और पांच एचआईवी संक्रमित मिले
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। संचारी रोगों की दृष्टि से जिले के 45 गांव संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। इन गांवों मेें फॉगिंग कराई जा रही है। जापानी इंसेफ्लाइटिस का भी एक रोगी चिन्हित किया गया है। वहीं डेंगू का एक और मलेरिया के सात रोगी पाए गए हैं। इसके अलावा 1124 क्षय रोगी चिन्हित किए गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। 15 अगस्त तक सभी कार्यालयों को तंबाकू मुक्त किए जाने का लक्ष्य है। वह सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ विकास भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अफसर डॉ. अजय मोहन ने बताया कि 2025 तक क्षय रोग समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम में अप्रैल से जून तक की तिमाही में 1124 क्षय रोगी चिन्हित किए गए। पहले के रोगियों को मिलाकर इस समय 2101 रोगियों का उपचार करा रहे हैं। 149 मल्टी ड्रग रजिस्टेंट और 11 एक्सडीआर रोगी भी हैं।
विज्ञापन
एक अप्रैल से 30 मई तक पाए गए रोगियों के 500 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। बताया कि इसके साथ की गई एचआईवी की जांच में पांच संक्रमित मिले। अब इनकी कुल संख्या 11 हो गई है। इनमें सात पुरुष व चार महिलाएं हैं।
संचारी रोग नियंत्रण के नोडल अफसर एके सिंह के मुताबिक जिले के 45 गांव रोगों की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इनमें से 23 गांवों में रोगों पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग कराई जा चुकी है। अभियान के अभियान के तहत एईएस के 37 रोगियों के सापेक्ष 25 का सत्यापन कराया गया। इसमें जापानी इंसेफ्लाइटिस का एक रोगी मिला है। बताया कि अप्रैल में 121292 लोगों को टीके लगाए गए हैं। बताया कि मलेरिया को 2020 तक पूरी तरह समाप्त किए जाने का लक्ष्य है।
डीएम ने कहा कि 18 कार्यालय तंबाकू मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। विद्यालयों और अस्पतालों के आस-पास ऐसे उत्पादों की बिक्री न होने देने के लिए टीमे गठित की गई हैं। अब तक 7570 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। उनके साथ सीडीओ अक्षय त्रिपाठी सहित अन्य अफसर मौजूद थे।