{"_id":"5b44ee0b4f1c1bbc248b5b6e","slug":"91531244043-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक और डिजिटल होंगे डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक और डिजिटल होंगे डाकघर
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक और डिजिटल होंगे डाकघर
फैजाबाद। निदेशक डाक सेवाएं लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान से अब डाकघर भी जुड़ेंगे। डाकघरों में कोर बैंकिंग, कोर इंश्योरेंस और दर्पण प्रोजेक्ट के बाद आईटी आधुनिकीकरण परियोजना के भाग के रूप में कोर सिस्टम इंटीग्रेटर सीएसआई शुरू किया गया है। वह यहां मंगलवार को प्रधान डाकघर में कोर सिस्टम इंटीग्रेटर के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने ग्राहकों को स्पीड पोस्ट बुकिंग की सीएसआई जनरेटेड रसीद भी दी। कहा कि डाकघरों में बुकिंग, वितरण, बचत व बीमा संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए अभी भिन्न-भिन्न सॉफ्टवेयरों का इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी को एक ही प्लेटफार्म पर लाने से त्वरित और सुव्यवस्थित कार्य होगा। ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होंगे। प्रवर अधीक्षक डाकघर जेबी दुर्गापाल ने कहा कि कोर सिस्टम इंटीग्रेटर के लिए टीसीएस द्वारा सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसके लिए स्टाफ को ट्रेनिंग भी दी गई है, ताकि वे इसे सुचारु रूप से क्रियान्वित कर सकें।