फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विपक्षी दलों के पास दलितों के लिए कोई एजेंडा नहीं-डा. निर्मल

विपक्षी दलों के पास दलितों के लिए कोई एजेंडा नहीं-डा. निर्मल

Tue, 19 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विपक्षी दलों के पास दलितों के लिए कोई एजेंडा नहीं-डा. निर्मल
विपक्षी दलों के पास दलितों के लिए कोई एजेंडा नहीं : डॉ. निर्मल
विज्ञापन

फैजाबाद। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष व राज्य मंत्री डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि अंबेडकर और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले कांग्रेस समेत अन्य दलों के पास कोई दलित एजेंडा नहीं है। आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दलित एजेंडा आया है। दलितों को उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए हर संभव मदद दी जा रही है।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दलितों के लिए विपक्षी दलों के पास कोई एजेंडा न होने का हा परिणाम रहा कि कई बार सत्ता में आने के बावजूद दलितों की स्थिति यथावत रही। ये दल दलितों को केवल दलितों को वोट बैंक बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर समाजवादी पार्टी ने प्रोन्नति में आरक्षण का बिल फड़वाया। बसपा अध्यक्ष ने एससीएसटी एक्ट को निष्प्रभावी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पहली बार सम्मान देते हुए हर कार्यलयों में उनका चित्र लगवाया। उनके पूरे नाम से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलितों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत बैंक की प्रत्येक शाखाएं एक दलित और एक महिला को 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक के लोन के तौर पर आर्थिक मदद कर रही हैं। निगम से पशुपालन, डेयरी स्थापना, लांड्री, टेंट हाउस व टी स्टाल और अन्य रोजगार के लिए 15 लाख रुपये तक दिए जा रहे हैं। अब तक 30 करोड़ रुपये रोजगार के लिए दिए जा चुके हैं। हाथ से मैला उठाने की प्रथा को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए इस पेशे में लगे लोगों को पुनर्वास के लिए 40 करोड़ की राशि उनके खाते में स्थानांतरित कर दी गई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ दलितों के उत्थान के लिए गंभीर हैं। आर्थिक रुप से कमजोर दलितों को रोजगार से जोड़ने के लिए 65 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed