फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   साकेत में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू

साकेत में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू

Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
साकेत में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू
साकेत में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
विज्ञापन

अयोध्या । साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक वर्ग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण मंगलवार से शुरू हो गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की आखिरी तिथि 25 जून शाम 5 बजे तक है। मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 30 जून को किया जाएगा । बीए, बीएससी, बीकॉम व बीसीए में प्रवेश 3 जुलाई से प्रारंभ होगा। सभी विषयों को तीन ग्रुप में बांटा गया है।

यह जानकारी देते हुए साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने बताया स्नातक वर्ग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण मंगलवार से शुरू हो गया है। डॉ. वीके सिंह को प्रवेश संयोजक तथा डॉ. राम औतार को उप संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रवेश संयोजक डॉ. वीके सिंह ने बताया कि स्नातक वर्ग में प्रवेश के लिए तीन ग्रुप बनाए गए हैं। विद्यार्थी एक ग्रुप से अधिकतम दो विषय ही चुन सकता है। गृह विज्ञान लेने के लिए इंटरमीडिएट में गृह विज्ञान विषय होना आवश्यक है। भूगोल का चयन वही स्टूडेंट कर सकेगा जिसने इंटरमीडिएट में भूगोल कृषि-विज्ञान में से कोई एक का अध्ययन किया होगा। ध्यान रखने वाली बात यह है कि भूगोल के साथ मनोविज्ञान का चयन नही कर सकते। प्रवेश कॉउंसलिंग से पूर्व विद्यार्थी को अवध विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर यूआईएन नंबर प्राप्त करना होगा ।इसके बाद महाविद्यालय के पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर कर उसका प्रिंट आउट और यूआईएन की प्रति के साथ मूल अंक पत्रों के साथ कॉउंसलिंग के समय उपस्थित होना होगा। डॉ. वीके सिंह ने बताया कि इस वर्ष पाठ्यक्रम में सिंधी विषय को भी शामिल किया गया। इस वर्ष छात्र सिंधी विषय की भी पढ़ाई कर सकेंगे। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. एसपी सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ.मनोज छापड़िया, डॉ. बीडी द्विवेदी, डॉ. अजय सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, ओंकार नाथ शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्नातक कक्षाओं में निर्धारित सीटों की संख्या-
बीए-2520, बीएससी (बायो)-540, बीएससी, (मैथ) 540, बीकॉम-160, बीसीए-60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed