{"_id":"5af9cf444f1c1be8408b5401","slug":"91526320964-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी से भारी नुकसान, बिजली प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी से भारी नुकसान, बिजली प्रभावित
Updated Tue, 15 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-पानी से आम की फसल को नुकसान
फैजाबाद। जिले में रविवार देर रात आंधी-बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। मंडई, छप्पर, टीनशेड आदि उड़ गए। रौनाही में चारदीवारी ढह गई है। जगह-जगह कई पेड़ गिरे हैं। बिजली के तार व पोल टूटने से आपूर्ति दूसरे दिन भी कई जगह बहाल नहीं हो पाई है।
आंधी-पानी से ज्यादा नुकसान पावर कॉर्पोरेशन को हुआ। विभिन्न स्थानों पर लगे करीब सवा सौ विद्युत पोल टूटकर गिर गए, इसके चलते इन इलाकों में सोमवार देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं इस आंधी ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, पकने के करीब पहुंचे आम टूट कर गिर गए। हालांकि इससे कही जानमाल का नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई। कुमारगंज मौसम विभाग के डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अभी तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं।
इस आंधी-तूफान से आम, सब्जी और फूल के किसानों को भारी क्षति हुई। महबूबगंज के बंधनपुर गांव में पेड़ों के नीचे कच्चे आम का बिछावन लग गया था। शेरवाघाट के आम किसान रिपुदमन सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह व रवि सिंह ने बताया कि इस वर्ष आम की फसल अच्छी आई थी परंतु आंधी तूफान के कारण अब तक 50 फीसदी फसल का नुकसान हो गया है। गेंदा के फूल की खेती कर रहे किसान राजेश यादव, आज्ञाराम यादव ने बताया कि हवा इतनी तेज थी कि फूलों से लदी डालियां टूट कर गिर गई। बड़ागांव के आम के बड़े व्यवसायी मो. अरशद, बब्बू सिह ने बताया कि आंधी से काफी आम गिर गए। बागान मालिक रौनाही निवासी शाहिद मिर्जा अशोक शुक्ल ने बताया कि उनकी आम की फसल आधी से ज्यादा नष्ट हो गई।
विज्ञापन
रौजागांव निवासी सैयद आलेहसन की बाग के चारो तरफ से बनी बाउंड्री पर लगा टीनशेड उड़ गया। यही नहीं दीवार भी गिर गई। सैयद मोहम्मद नदीम ने बताया कि यह तो गनीमत की यहां टीन सेट के नीचे कोई लेटा नहीं था। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार छप्पर पर पेड़ गिरने से भेलसर निवासी राम अवध की आधा दर्जन बकरी दबकर मर गईं। गांव निवासी बुनियाद की दीवार पर पेड़ गिरने से दीवार में दरार आ गई। कूढ़ा सादात निवासी सहज राम रावत के 40 हजार रुपये छप्पर के साथ उड़ गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर मुदफरा गांव के पास दो पेड़ गिरने से कई घंटों यातायात बाधित रहा। वहीं अख्तियारपुर निवासी ओम प्रकाश वर्मा के घर पर आम का पेड़ गिरने से पूरा निर्माणाधीन घर की दीवारों मे दरार आ गई।
आंधी से चरमराई विद्युत व्यवस्था
जिले में रविवार की देर रात्रि में आई आंधी-पानी से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के चौक, नियावां व सहादतगंज फीडर पर रात्रि भर लाइट नहीं रही। इससे एक लाख से अधिक उपभोक्ता रात्रि भर अंधेरे में रहे। इसके अलावा एमईएस में भी कई घंटे लाइट नहीं रही है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि शाम तक शहर के सभी स्थानों के विद्युत फाल्ट का दुरुस्त कर लिया गया है। सोहावल के गोड़वा उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली के करीब 50 पोल टूट गए। जिससे विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। इसे सुधरने में अभी कई दिन लगने का अनुमान है। उपकेंद्र के अवर अभियंता ज्ञानचंद ने बताया कि पोलों को ठीक कराने का कार्य चल रहा है। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार आंधी और बरसात के चलते रात करीब 10 बजे ठप हुई विद्युत आपूर्ति सुबह तक बहाल नहीं हो पाई। अवर अभियंता दिलीप कनौजिया ने बताया कि तारों पर कई जगह पेड़ की डाली गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली नगर समेत पटरंगा व मवई इलाकों में 62 विद्युत पोल व उसके तार टूट गए। इससे नगर सहित आसपास के सभी गांवों की बिजली गायब हो गई। एसडीओ रुदौली आरके सिंह ने बताया कि 33 केवी सभी जगह होल्ड हो गई है, युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। इसके अलावा मिल्कीपुर, कुमारगंज, मया, गोसाईगंज आदि इलाकों में भी विद्युत पोल गिरने व तारों पर पेड़ की डालियां गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इनमें से ज्यादातर जगहों पर सोमवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी। अयोध्या-फैजाबाद शहरी क्षेत्र में भी कई इलाकों में रातभर विद्युत आपूर्ति बाधित रही।