{"_id":"5a64c7f24f1c1ba0268b5a86","slug":"91516554226-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथों पर बनाए गए नए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथों पर बनाए गए नए मतदाता
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलिंग बूथों पर बनाए गए नए मतदाता
फैजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग से चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले के सभी पोलिंग बूथ पर युवाओं को मतदाता बनाया गया, साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य भी किया गया। बूथों पर मौजूद बीएलओ ने भारी संख्या में छह प्रारूपों पर लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया। हालांकि कई जगहों पर फॉर्म की कमी से दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर 31 जनवरी तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को सभी बीएलओ को अपने संबंधित पोलिंग बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर मतदाता सूची अपडेशन के कार्य के साथ नए वोटर आदि बनाने का कार्य किया गया। डीएम के निर्देशानुसार 28 जनवरी को भी मतदाता जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलओ को भी इन दो तिथियों में पोंलिग बूथ पर उपस्थित रहकर इस कार्य में सहयोग देने का आग्रह किया है। छह निर्धारित प्रारूपों के रजिस्टर पर बीएलओ द्वारा किये जा रहे घर-घर सत्यापन की स्थिति की सूचना, स्वीप के तहत जागरूकता के लिए किए गए कार्यों/किए जाने वाले कार्यक्रमों की कार्य योजना, 25 जनवरी को 8 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने के संबंध में तहसील, महाविद्यालय, कॉलेज, स्कूल पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की कार्य योजना सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। रविवार को शहर व देहात के सरकारी स्कूलों पर अभियान के तहत बीएलओ मौजूद रहे। बहादुरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के सभी बीएलओ अपने-अपने पोलिंग बूथों पर उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि, तहसील क्षेत्र में पारा ब्रह्मनान, सेवरा, कोटडीह, मिल्कीपुर, इनायतनगर आदि बूथों का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। साथ ही बूथों पर मिले नए मतदाताओं को जागरूक भी किया।