{"_id":"59b191154f1c1be67f8b4d73","slug":"91504809237-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर बने अवैध रास्ते को रेलवे प्रशासन ने बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर बने अवैध रास्ते को रेलवे प्रशासन ने बंद किया
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ग्रामीणों ने रेलवे टीम को खदेड़ दिया, फिर दोपहर बाद फोर्स संग पहुंची टीम ने की कार्रवाई
मसौधा (फैजाबाद)। फैजाबाद-इलाहाबाद रेल मार्ग पर बरगदिया गांव के पास रेलवे लाइन के पुल के ऊपर से रेलवे ट्रैक पर बनाए गए अवैध वैकल्पिक रास्ते को रेल प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बंद कर दिया।
इस दौरान रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। अंत में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ग्रामीण पीछे हट गए। रेल प्रशासन ने आखिरकार रेल ट्रैक पर बनाया गया रास्ता अवरुद्ध कर दिया।
दरअसल बरगदिया, नजीरपुर, एमोइनुद्दीन पुर समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को इलाहाबाद हाईवे होते हुए फैजाबाद जाने के लिए समुचित रास्ते का इंतजाम नहीं था। रेलवे लाइन पर पुल बनाकर नीचे रास्ता बना दिया गया था, जहां मौजूदा समय में पानी भरा है।
विज्ञापन
इस नाते लोग ऊपर वैकल्पिक रास्ता बनाए हुए थे और उसी से दोपहिया, चार पहिया वाहन आते जाते रहे। रेलवे विभाग के सूत्रों से पता चला है कि गुरुवार सुबह फैजाबाद-इलाहाबाद रेलखंड पर डीआरएम का दौरा था।
इसको देखते हुए इलाहाबाद रेलवे लाइन पर बने बरगदिया गांव के पास पुल पर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वैकल्पिक रास्ते को बंद करने के लिए गड्ढा खोदने के लिए रेलवे की टीम गुरुवार सुबह मौके पर गई।
इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों की तादात में नजीरपुर, बरगदिया समेत आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण मौके पर विरोध करने के लिए डट गए और नारेबाजी करने लगे। हालात तनावपूर्ण होते देख रेल अधिकारी और पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए।
इसके बाद दोपहर 3:30 बजे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की अगुवाई में सैकड़ों की तादात में जीआरपी, पुलिस, पीएसी व महिला पुलिसकर्मी व आधा दर्जन से अधिक दरोगा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और वैकल्पिक रास्ते को बंद करने के लिए जुट गए।
भारी पुलिस बल को देख अंत में ग्रामीणों को पीछे हटना पड़ा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय सिंह का कहना था कि लोगों द्वारा रेल पटरी के ऊपर से आने-जाने के लिए मनमाने ढंग से रास्ता बना लिया जाता है, वह दुर्घटना का कारण बन जाता है। इसलिए इस रास्ते को बंद करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा रास्ता बनाए जाने की कोशिश की गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।