फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   घट गई पोषाहार पाने वाली बच्चों-महिलाओं की संख्या

घट गई पोषाहार पाने वाली बच्चों-महिलाओं की संख्या

Tue, 29 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
घट गई पोषाहार पाने वाली बच्चों-महिलाओं की संख्या
50 हजार बच्चे और छह हजार महिलाएं हुईं कम
विज्ञापन

फैजाबाद। आधार से लिंक होने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों और महिलाओं की संख्या में कमी आई है। 50 हजार बच्चे और छह हजार महिलाएं सूची से कम हुई हैं। आधार लिंक होने के पहले इन बच्चों और महिलाओं का पोषाहार कहां जा रहा था? यह भी एक सवाल है।

केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं को आधार से लिंक किए जाने का निर्देश दिया था। बताया गया कि जिन बच्चों और महिलाओं का आधार लिंक हुआ उन्हीं को पोषाहार दिए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


यह व्यवस्था वित्तीय साल 2017-18 से लागू की गई। आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च 2017 में छह माह से तीन वर्ष के कुल 157950 बच्चे शामिल थे। इसी तरह तीन से छह साल के 157638 बच्चों के नाम पर पोषाहर खारिज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


55721 महिलाओं के नाम पर जिले में पोषाहार खारिज किया गया था। आधार लिंक होने के बाद जुलाई में छह माह से तीन साल तक के बच्चों की संख्या घटकर 135106, तीन से छह साल के बच्चों की संख्या 128654 और महिलाओं की संख्या 49807 रह गई।

बच्चों की संख्या में 51828 और महिलाओं की संख्या में 5914 की कमी आ गई। खास बात यह भी है कि इसे लागू हुए लगभग पांच माह बीत गए। अब तक ज्यादातर आधारकार्ड लिंक हो गए हैं लेकिन यह संख्या अब तक पिछले आंकड़े को नहीं छू सकी।


इस बाबत जिला कार्यक्रम अधिकारी आरपी सिंह बताते हैं कि आधार से लिंक होने के बाद पोषाहार पाने वालों की संख्या में कमी आई है, लेकिन यह भी हो सकता है कि अब तक सभी के आधार कार्ड लिंक न हो पाएं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed