{"_id":"596cfc4a4f1c1b6c328b460a","slug":"91500314698-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे लोग
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। नगर कोतवाली के देवकाली उपकेंद्र से जुड़े पॉश कालोनी अंजनीपुरम में रविवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक कालोनी का ट्रांसफार्मर रात 10.45 पर धूं-धूं कर जलने लगा। इसके पास में श्रमजीवी महिला छात्रावास था, जहां आग की लपटें छूने लगी थी।
जबकि दूसरी तरफ मकान व दुकान में आग पकड़ने का खतरा था। लोगों ने पौन घंटे तक कंट्रोल रूम, यूपी-100, अग्निशमन कार्यालय समेत उच्चाधिकारियों के फोन मिलाए तब जाकर आग बुझाने के लिए दस्ता मौके पर पहुंचा। ओवरब्रिज बनने से दस्ते की गाड़ी को ब्रिज पर ही खड़ा करके बुझाने की कवायद शुरू हुई।
हादसे में दो ट्रांसफार्मर एक साथ रखने से आग का गोला बन पूरी तरह बर्बाद हो गए। हादसे से महिला छात्रावास आग लगने से बच बाल-बाल गया। इससे करीब पांच हजार की आबादी रात 11 से सोमवार शाम 5 बजे तक अंधेरे में रही। जेई पीसी यादव का कहना है कि वैकल्पिक इंतजाम करने में समय लग गया पर बिजली बहाल कर दी गई है।