फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सुमतिनाथ के महामस्तकाभिषेक को लेकर निकली शोभायात्रा

सुमतिनाथ के महामस्तकाभिषेक को लेकर निकली शोभायात्रा

Wed, 06 Mar 2019 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुमतिनाथ के महामस्तकाभिषेक को लेकर निकली शोभायात्रा
सुमतिनाथ के महामस्तकाभिषेक को लेकर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

अयोध्या। जैन मंदिर में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता के पावन सानिध्य में संचालित भगवान सुमतिनाथ पंचकल्याणक व महामस्तकाभिषेक महोत्सव के दूसरे दिन शहर में भव्य रथयात्रा व शोभायात्रा निकली गई।

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में भक्त झूमते गाते रहे। इससे पूर्व सुबह पंचकल्याणक विधान की पूजा हुई। विधिविधान के साथ प्रतिष्ठाचार्य द्वारा भगवान के जन्म की घोषणा होते ही सारा पांडाल भगवान सुमतिनाथ के जय-जयकार से गूंजने लगा।
विज्ञापन


भक्तों द्वारा रत्नों की वर्षा, विशेष तोप के द्वारा पुष्पों की वर्षा की गई। भगवान के जन्म पर उनके पालने झुलाने का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें खचाखच भरे पंडाल में बैठे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के पालना झुलाने का पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बालक्रीड़ा का भी आयोजन किया गया। भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव में गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी ने कहा कि प्रभु का जन्म होते ही नैसर्गिक वातावरण रमणीय और सुंदर हो जाता है।

उस समय समस्त दिशाएं स्वच्छ हो जाती हैं। आकाश भी निर्मल हो जाता है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि मानो भगवान के गुणों की निर्मलता का वे अनुकरण कर रहे हों।


इसलिए आवश्यकता है कि प्रत्येक भक्त को पंचकल्याणकों में निहित भावना को भी अच्छी तरह जाना जाये, जिससे प्रत्येक का अधिक से अधिक कल्याण हो। कार्यक्रम में स्वामी रवींद्र कीर्ति, चंदनामती माता, सिद्धार्थ जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed