फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बिना सुरक्षा गार्ड के चल रहे अधिकांश एटीएम

बिना सुरक्षा गार्ड के चल रहे अधिकांश एटीएम

Thu, 31 Jan 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिना सुरक्षा गार्ड के चल रहे अधिकांश एटीएम
बिना सुरक्षा गार्ड के चल रहे अधिकांश एटीएम
विज्ञापन

अयोध्या। जिले में एटीएम की सुरक्षा को लेकर इंतजाम नाकाफी नजर आते हैं। अधिकांश सरकारी व निजी बैंकों के एटीएम राम भरोसे ही रहते हैं। यही नहीं कुछ महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर लगे एटीएम को छोड़ दे तो अधिकांश रात के 9 बजे के बाद बंद हो जाते हैं।

बैंक अधिकारी इसके पीछे सुरक्षा का हवाला देते हैं। वहीं पुलिस के अधिकारी लगातार एटीएम के आसपास गश्त व पीआरवी तैनात करने की बात कहते हैं। अयोध्या जनपद के ग्रामीण व शहरी इलाकों को मिलाकर वर्तमान में कुल 164 एटीएम कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक एटीएम में करीबन 10 लाख रुपये हमेशा मौजूद रहता है। प्रदेश में अक्सर एटीएम पर सुरक्षा के अभाव में कैश चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में भी वर्ष 2018 में पूरा बाजार के बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से ढाई लाख रुपये चोरी होने की घटना सामने आई थी। हालांकि पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया था कि ये चोरी बैंक कर्मी व एटीएम में कैश डालने वाली एजेंसी के कर्मियों ने की थी।

इसमें चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद से एटीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने बैंक अधिकारियों से सभी एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने का अनुरोध किया था, इसके बावजूद आज सभी एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड नजर नहीं आते हैं।

जिले के एलडीएम डीके टंडन ने बताया कि जिले में कुल 164 एटीएम हैं। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित बैंक की है। हालांकि कुछ ग्रामीण इलाकों व सुनसान एरिया में पड़ने वाले एटीएम को रात में सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया जाता है।

ये भी उस बैंक के अधिकारियों पर ही निर्भर करता है। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि वर्तमान में बैंक व एटीएम की चेकिंग का अभियान चल रहा है। सीओ, थाना व चौकी प्रभारी इसके आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

हमारे पास थाना व चौकीवार बैंक व एटीएम की सूची है, संबंधित थाना व चौकी प्रभारी के अलावा पीआरवी दिन रात इन पर निगाह रखते हैं। सभी एटीएम में सीसीटीवी लगे हैं, कुछ एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं है।


उन एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने के लिए बैंक को लिखा गया है। अभी कुछ दिन पहले रामनगर में लगे एटीएम से छेड़छाड़ होने पर तत्काल मुंबई से सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पांच मिनट के अंदर पीआरवी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि चोर मौके से फरार हो गया लेकिन वो चोरी करने में असफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed