{"_id":"59b18d684f1c1be17f8b4bcd","slug":"81504808296-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को आज मिलेगा फसल ऋण मोचन प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को आज मिलेगा फसल ऋण मोचन प्रमाणपत्र
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समारोह के बीच प्रभारी मंत्री बांटेंगे प्रमाण पत्र
फैजाबाद। किसानों को फसली ऋण माफी का प्रमाण पत्र शुक्रवार को समारोह के बीच दिया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना इन प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे।
प्रदेश सरकार से एक लाख रुपये तक के फसली ऋण माफ किया है। जिले के किसानों की ऋणमाफी शुरू हो गई है। शुक्रवार को अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में जिले के प्रभारी मंत्री ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण का शुभारंभ करेंगे।
मंत्री फोरम के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। ऋण वितरण के लिए तहसीलवार किसानों को आमंत्रित किया गया है। इनकी संख्या लगभग डेढ़ से दो हजार बताई गई है। किसानों को लाने व ले जाने की जिम्मेदारी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रभारी मंत्री सुबह 10:30 बजे पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे, वहां से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में 11 से 1 बजे तक किसानों को उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना का प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
इसमें वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के अफसर मौजूद रहेंगे। पूरे जिले में लगभग 70,000 लोगों को प्रमाण पत्र दिया जाना है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सीडीओ रवीश गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह विवि में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय पर प्रमाण पत्र वितरण के बाद शेष किसानों को तहसील स्तर पर शिविर लगाकर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।