{"_id":"59b038174f1c1bfe7f8b46ea","slug":"81504720919-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र मिलेगा
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम व सीडीओ ने की कार्यक्रम को लेकर बैठक
फैजाबाद। प्रदेश सरकार से लघु व सीमांत किसानों का ऋण माफ किए जाने के बाद अब उनको ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आठ सितंबर को यह प्रमाण पत्र बांटा जाएगा। मंगलवार को डीएम व सीडीओ ने इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में होगा।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम संतोष कुमार राय व सीडीओ रवीश गुप्ता ने किसान बंधुओं कोे ऋण मोचन प्रमाण-पत्र वितरण के कार्यक्रम की समीक्षा के साथ अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी। कहा गया कि सभी एसडीएम पात्र किसानों को अपने साथ अवध विवि प्रेक्षागृह तक लाएंगे।
कार्यक्रम के बाद उन्हें साथ लेकर जाएंगे। इसके लिए बस की व्यवस्था की गई है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का दायित्व सूचना विभाग को सौंपा गया है। सभी विभाग आठ सितंबर को सुबह नौ बजे तक अपने-अपने विभाग का स्टाल लगवाकर योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
समारोह में किसान को ऋण मोचन प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। इसमें सभी बैंक के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
प्रभारी मंत्री बांटेंगे ऋण मोचन प्रमाण पत्र
फैजाबाद। किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र का वितरण सूबे के औद्योगिक विकास विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना बांटेंगे। वह लखनऊ से चलकर सुबह साढ़े दस बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
इसके बाद 11 से 1 बजे तक अवध विवि के विवेकानंद प्रेक्षागृह में पात्र अर्ह लघु एवं सीमांत कृषकों को ऋण मोचन प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद लखनऊ लौट जाएंगे।