फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   निर्माणाधीन आईटीआई की चहारदीवारी ढही

निर्माणाधीन आईटीआई की चहारदीवारी ढही

Wed, 12 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन आईटीआई की चहारदीवारी ढही
निर्माणाधीन आईटीआई की चारदीवारी ढही
विज्ञापन

मवई (फैजाबाद)। रुदौली तहसील क्षेत्र के अमराई गांव में नवनिर्मित आईटीआई कॉलेज के निर्माण में अनियमितता की पोल सोमवार को दिन-रात हुई बारिश में खुल गई। जलभराव के बाद आईटीआई की चारदीवारी सोमवार रात अचानक ढह गई, जो निर्माण की उच्च गुणवत्ता की कलई खोलने के लिए पर्याप्त है।

रुदौली के अमराई गांव में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई का निर्माण, एजेंसी सीएनडीएस करवा रही है। जिसमें नीचे के कमरे बन चुके हैं। फैजाबाद आईटीआई कालेज के 283 छात्र-छात्राओं की कक्षाएं यहां संचालित हैं।
विज्ञापन


भवन के एक हिस्से की करीब ढाई सौ फीट चारदीवारी जलभराव के चलते सोमवार रात ढह गई। ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण में अनियमितता की शंका पहले से ही थी, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारदीवारी की बीम में सरिया और सीमेंट का प्रयोग नाम मात्र किया गया है, जिसकी वजह से यह अचानक गिर गयी। प्रधानाचार्य ओपी सिंह ने बताया कि भवन निर्माण की गुणवत्ता में अनियमितता को डीएम ने पहले ही संज्ञान में लिया है, तीन सदस्यीय टीम की जांच अभी जारी है।

राज्यमंत्री से अनियमितता की हुई थी शिकायत
पिछले माह व्यवसायिक शिक्षा राज्यमंत्री सुरेश पासी ने आईटीआई का निरीक्षण किया था। ग्रामीणों ने भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, राज्यमंत्री ने संयुक्त निदेशक डीके सिंह को गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश दिया था।


संयुक्त निदेशक आईटीआई डीके सिंह ने बताया कि शिकायत हुई थी। डीएम को एक टीम बनाकर जांच कराने का प्रस्ताव किया गया था। जिस पर तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed